उत्तर भारत के कई हिस्सों जहां बारिश और तेज़ हवा से तापमान गिरा और लोगों को राहत मिली वहीं बिहार में गुरुवार को दोपहर के बाद आये आंधी-तूफान और बरसात से दीवार और पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 61 लोगों की मौत हो गयी।
इससे पहले बुधवार को बिजली गिरने की घटना में राज्य में 19 लोगों की मौत हो गयी। इस कारण आंधी-बारिश और वज्रपात से राज्य में कुल 80 लोगों की जान चली गयी है। इससे फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है और नुकसान का प्राथमिक अनुमान 20 करोड़ से अधिक का है।
सबसे ज्यादा 22 लोगों की जान नालंदा जिले में गयी। पटना व गया में भी चार-चार लोगों की जान चल गई।
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
जलवायु संकट की मार: विश्व के सबसे महंगे आपदाओं की सच्चाई, भारत-पाक रिपोर्ट में दिखा स्थानीय विनाश
-
उत्तर भारत कोहरे की चपेट में, मध्य और दक्षिणी राज्यों में शीत लहर का प्रकोप
-
सीआरआई रिपोर्ट 2026: भारत जलवायु आपदाओं से सर्वाधिक प्रभावित 10 देशों में
-
1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पार होना तय, कॉप30 में छिड़ी तीखी बहस
-
नवंबर में सामान्य से कम रहेगा अधिकतम तापमान: आईएमडी
