केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में कहा है कि 2030 तक देश में बिजली उत्पादन का 50% कोयले से ही होगा। हालांकि तब तक देश में बने कुल बिजलीघरों की कुल क्षमता (total installed power capacity) का 65% साफ ऊर्जा होगी। इससे पता चलता है कि सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों की कुल उच्चतम उत्पादन क्षमता (peak power output), देश में बिजली की अधिकतम मांग (peak power demand) के अनुरूप नहीं है जिससे कोयले की ज़रूरत बनी रहेगी। भारत में कोयले की सालाना मांग करीब 100 करोड़ टन हो गई है लेकिन CEA की ताज़ा रिपोर्ट यह नहीं बताती कि अगर भारत इतने कोयले का इस्तेमाल करेगा तो फिर वह पेरिस में किये वादे के मुताबिक 2030 तक अपने कार्बन इमीशन की तीव्रता को 30-35% (2005 के स्तर पर) कम कैसे करेगा।
दो साल पहले, हमने अंग्रेजी में एक डिजिटल समाचार पत्र शुरू किया जो पर्यावरण से जुड़े हर पहलू पर रिपोर्ट करता है। लोगों ने हमारे काम की सराहना की और हमें प्रोत्साहित किया। इस प्रोत्साहन ने हमें एक नए समाचार पत्र को शुरू करने के लिए प्रेरित किया है जो हिंदी भाषा पर केंद्रित है। हम अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद नहीं करते हैं, हम अपनी कहानियां हिंदी में लिखते हैं।
कार्बनकॉपी हिंदी में आपका स्वागत है।
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
2025 में जीवाश्म ईंधन से उत्सर्जन अपने उच्चतम स्तर पर
-
भारत 2038 तक कोयला बिजली संयंत्रों का विस्तार जारी रखने पर कर रहा विचार
-
कॉप30 में जीवाश्म ईंधन छोड़ने का रोडमैप बना रहस्य
-
ओपीईसी ने 2026 तक आपूर्ति-मांग संतुलन का अनुमान लगाया, तेल कीमतों में फिर गिरावट
-
भारतीय रिफाइनरों ने अस्थाई रूप से रोकी रूसी तेल खरीद, अमेरिका से आयात संभव
